EducationGohana

JLN स्कूल के राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रयास को किया सम्मानित

गोहाना :-जवाहर लाल नेहरू स्कूल में शुक्रवार को योग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रयास को सम्मानित किया गया। स्कूल के एमडी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रयास ने 28 अगस्त को सोनीपत में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। प्रयास ने अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर ही उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस पर उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रबंधक कृष्णा देवी, प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा, को-डायरेक्टर राजकुमार, उपप्राचार्य सूरत शर्मा, डीपीई सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button