EducationGohana

BPS महिला विश्वविद्यालय के आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि के माड़ू सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग से पहले शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए छात्राओं को 4 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद केंद्र सरकार काउंसलिंग के माध्यम से यहां की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले कराएगी। इसके अलावा कॉलेज की अन्य 85 प्रतिशत सीटों पर हरियाणा सरकार दाखिले कराएगी ।

बीपीएस महिला विवि के आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस की 75 सीट हैं। इनमें से 15 प्रतिशत यानी 11 सीटों पर केंद्र सरकार को दाखिले कराने हैं, जबकि अन्य 85 यानी 64 सीटों पर आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा काउंसलिंग कराई जाती है। अब केंद्र सरकार ने 15 प्रतिशत सीटों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करा दी है, जिसके तहत आयुर्वेद कॉलेज में 11 सीटों पर ही पहले चरण में दाखिले होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिए हैं, जो 4 सितंबर तक चलेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके बाद 5 व 6 को दस्तावेजों की जांच व काउंसिलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 7 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद चयनित छात्राएं संबंधित संस्थान में आकर दाखिला ले सकेंगी। यह प्रक्रिया तीन चरण में 19 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं अन्य 64 सीटों के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही अधिकारी दाखिला करेंगे। आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेश दाधीच ने कहा कि 15 प्रतिशत सीटों पर केंद्र सरकार की काउंसिलिंग के बाद जिन छात्राओं का चयन होगा, उसी अनुसार उनके दाखिले करा दिए जाएंगे और अन्य सीटों पर दाखिले प्रदेश सरकार के काउंसिलिंग के शेड्यूल के आधार पर किए जाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button