गोहाना :- जवाहर लाल नेहरू स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में निबंध एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राम शर्मा ने प्रथम, यश शर्मा ने द्वितीय, तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी प्रतियोगिता नैंसी, अवनीत, प्रयाग, हिमांशी, यशवी, मोनित, तृषा, वंश, नक्ष, दक्षि, हिमांशी, अलिसा, यश, अश्वी, अंश, जतिन, आर्यन, आदविक, नव्या, अंशिका आदि की राखियां श्रेष्ट रही। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल एमडी सुनील शर्मा व प्राचार्य सचिन शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नीतू शर्मा, चिराग जैन, अश्वनी सरोहा व शांति आदि उपस्थित थे।
Check Also
Close



