CrimeGohana

किराए पर गाड़ी लेकर बेचने और मालिक को जान से मारने की धमकी देने पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोहाना :-सिटी थाना पुलिस ने किराए पर गाड़ी लेकर बेचने और मालिक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप कैथल और नरेश जींद जिला के संडील का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिविल अस्पताल के क्वार्टरों में रहने वाले बिजेंद्र ने वर्ष 2021 में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने गांधी नगर निवासी सचिन को अपनी गाड़ी किराए पर दी थी। सचिन ने गाड़ी का किराया और किश्तें जमा नहीं करवाई। सचिन ने उसकी गाड़ी को किसी अन्य को बेच दिया। पुलिस इस मामले में सचिन और जींद निवासी रमेश को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button