EducationGohana

गीता विद्या मंदिर स्कूल में छोटे बच्चों ने आपस में और पेड़-पौधों को राखियां बांधी

गोहाना :- रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पर्व के महत्व को समझा। गीता विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आपस में और पेड़-पौधों को राखियां बांधी और मिठाइयां बांटी। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने रक्षा बंधन के बारे में जानकारी दी।

वहीं राजकीय महिला कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में योगिता ने प्रथम, मीना ने द्वितीय व सुरभि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को प्राचार्य सतीश कुमार ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त डीबीएम स्कूल मदीना और नालंद स्कूल में भी राखी के पर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सिमरन ने बनाई सबसे सुंदर राखी : रॉकफील्ड पब्लिक स्कूल रामगढ़ में राखी बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में सिमरन ने सबसे सुंदर राखी बनाई। अतुल की राखी द्वितीय और श्रुति, काजल, वरूण, आरती की राखी तृतीय स्थान पर रही। पहली से पांचवीं कक्षा की प्रतियोगिता में आयान ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय, दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रदीप मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

प्राइमरी विंग में हंसिका व सीनियर विंग में शुभम रहा विजेता: ग्रीन वैली स्पोर्ट्स स्कूल चिढ़ाना में मंगलवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्राइमरी विंग में हंसिका ने प्रथम, जीनू ने द्वितीय, यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में शुभम ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय, मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button