गोहाना :- शहर में ढाबा पर खाना खाने गए युवक को पहले से वहां खड़े युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कृष्ण नगर निवासी मोहित ने मारपीट की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहित ने बताया कि बीते सप्ताह शनिवार को वह बाइक पर सवार होकर एक ढाबा पर खाना खाने के लिए गया था। ढाबा पर बाइक रोकने के पर वहां पहले से खड़े तीन युवकों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इससे उसे काफी चोटें लगी। जान बचाने के लिए वह बाइक लेकर वहां से भाग गया और उपचार करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



