गोहाना :- रोहतक पानीपत हाइवे पर गोशाला के नजदीक गुरुवार को गृहमंत्री अनिल विजय कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जर्जर पुलिस थानों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों से थानों की सर्वे रिपोर्ट मांगी हुई है। प्रदेश में पुलिस के जर्जर थानों की सूची में शहर का महिला पुलिस थाना भी शामिल है। गुरुवार को वे पानीपत से रोहतक जा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी जल्द ही दूर की जाएगी। इसके लिए 900 डॉक्टरों की नियुक्ति में से 850 ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

