गोहाना :-मंगलवार को गायत्री परिवार गोहाना द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।पुस्तक मेले का संयोजन वेलकम फाउंडेशन की और से के. सी. शर्मा और रामपाल दहिया ने संयुक्त रूप से किया।* कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक ट्रस्टी हरिश्चंद्र कर्नाटक ने की। पुस्तक मेले में मुख्याथिति के रूप में बाल भारती विद्यापीठ की प्राचार्या सुमन कौशिक पहुंची जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में हार्टरोन कंप्यूटर सेंटर के एम. डी. सतीश शर्मा पहुंचे।*
*पुस्तक मेले में सरस्वती विद्या निकेतन, ट्रिपल एम. अकेडमी, हार्टरोन कंप्यूटर सेंटर, पंचनद कंप्यूटर सेंटर के विद्यार्थियों सहित दो राजकीय विद्यालयों के छात्रों ने भी भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त राहगीर भी पुस्तक मेले में उमड़े और धार्मिक एवम सामाजिक साहित्य की पुस्तकों की जमकर खरीदारी की। इस पुस्तक में शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित साहित्य ही लगाया गया था। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लगभग 3500 पुस्तकें लिखी गई हैं जो आज भी लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम करती हैं।*
*इस मेले के आयोजन में मास्टर रिसाल सिंह, जयवीर कौशिक, महावीर नागवान, ज्ञानेंद्र रोहिल्ला, मास्टर धर्मबीर ठसका, जितेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।*



