गोहाना :- गोहाना के गांव गढ़ी उजाले खां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक पवन मोर की मेहनत से विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सात सालों में सौ फीसदी रहा है। विद्यार्थियों को हर साल 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा किया है।
पढ़ाई के साथ खेलों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाया
बरोदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक राजेश ने स्काउट गाइड क्षेत्र में अच्छा काम किया है। विद्यालय की तरफ से 21 बार रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में प्रदेश स्तर तक खिलाया है। स्कूल का शैक्षणिक स्तर सुधारने के साथ सुंदरीकरण में अहम योगदान दिया।
![]()
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना की पीजीटी, शारीरिक शिक्षा एवं एनसीसी अध्यापिका रवीता देवी ने विद्यार्थियों में सहयोग की भावना जगाने क साथ ही योग के प्रति जागरूक किया। रक्तदान महादान की अलख जगाते हुए विद्यार्थियों के साथ लोगों में मन में बसे भय को दूर किया। उन्होंने खुद 14 बार रक्तदान किया है।



