गोहाना :- बरोदा गांव में गांव के ही लोगों ने पशु व्यापारी प्रिंस को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि बताया कि मंगलवार शाम को काम से जा रहा था। रास्ते में अनिल, दीपक, लख्मी, करतार ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडे से हमला किया । जिससे उसे काफी चोटें लगी। बुआ के लड़के अनिल ने उसे छुड़वाया और उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।



