गोहाना :- सदर थाना पुलिस ने मुंडलाना रोड पर अवैध शराब के साथ जींद जिला के अकालगढ गांव निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से देशी शराब की 11 बोतल बरामद हुई। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को मुंडलाना रोड पर युवक के पास अवैध शराब होने की सूचना बनी थी पुलिस ने वहां पहुंचकर पकड़ा। दौरान युवक के पास बैग से देशी शराब बरामद हुई। युवक के पास शराब रखने का परमिट एवं लाइसेंस नहीं था। अवैध रूप से शराब रखने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



