EducationGohana

सेक्टर सात में एक कैंपस में दो स्कूलों व पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का हो रहा है संचालन ; कक्षाएं लगाने के लिए नहीं पर्याप्त कमरे

गोहाना :- सेक्टर सात में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर के एक कैंपस में दो स्कूलों और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इनमें से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, विश्वकर्मा कॉलोनी का बीते 12 वर्षों से अपना अलग भवन ही नहीं है। स्कूल को 2011 में सेक्टर सात में पहले से संचालित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, इंद्र गढ़ी में शिफ्ट कर दिया गया। एक कैंपस में दो स्कूलों का संचालन होने से कक्षाएं लगाने के लिए कमरे कम पड़ गए हैं। स्थिति यह है कि दोनों स्कूलों की कक्षाएं एक साथ लगाई जा रही हैं।

शिक्षा विभाग ने सेक्टर सात में संचालित हो रहे प्राथमिक स्कूल विश्वकर्मा कॉलोनी को मॉडल संस्कृति का दर्जा तो दिया, किंतु अलग से भवन नहीं दिया गया है। यह स्कूल वर्ष 2011 तक महम रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में संचालित होता था। स्कूल की जमीन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की मलकियत थी। वर्ष 2011 में व्यक्ति ने अपनी मलकियत से स्कूल को खाली करवा लिया गया। अधिकारियों ने स्कूल का संचालन सेक्टर सात में पहले से चल रही पाठशाला में शिफ्ट कर दिया। कमरों की कमी के कारण कक्षाएं भी एक साथ ही लगाई जा रही हैं। स्कूल में दोनों स्कूलों की कक्षाओं के लिए पांच कमरों की आवश्यकता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

स्कूल अनुसार विद्यार्थियों की संख्या राजकीय प्राथमिक पाठशाला, इंद्र गढ़ी में पहली से पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों की संख्या 97 है। जबकि राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशला, विश्वकर्मा कॉलोनी में विद्यार्थियों की संख्या 92 है।

मुख्यालय स्तर पर होना है अलग भवन का निर्माण

^सेक्टर सात में एक कैंपस में दो स्कूलों व पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। अतिरिक्त कमरों के लिए स्कूल से डिमांड मांगी जाएगी। डिमांड के अनुसार नए कमरे तैयार करवाने का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। – अनिल श्योराण, बीईओ गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button