गोहाना :- कॉलेजों में अस्सिटेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसरों का ट्रांसफर ड्राइव 26 अगस्त से शुरू होगा। ट्रांसफर ड्राइव में एक कॉलेज में पांच या इससे अधिक समय से कार्यरत प्रोफेसरों को शामिल होना अनिवार्य किया गया है। वहीं तीन वर्ष से एक स्टेशन पर कार्यरत प्रोफेसर अपनी इच्छानुसार ट्रांसफर ड्राइव में शामिल हो सकेंगे। प्रोफेसरों को 28 अगस्त तक पोर्टल पर स्टेशन अपलोड करने होंगे। राजकीय कॉलेज बरोदा से उप-प्राचार्य पवन लठवाल ने बताया कि मुख्यालय द्वारा चार सितंबर को ट्रांसफर ड्राइव में शामिल प्रोफेसरों को स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे। मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पोर्टल पर स्टेशन अपलोड नहीं करने पर मुख्यालय अपने स्तर पर ही प्रोफेसरों की ट्रांसफर करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में ट्रांसफर हुए प्रोफेसरों को भी इस ड्राइव में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अनुबंधित लेक्चररों की सीटों को भी रिक्त माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस विषय में प्रोफेसरों की संख्या 80 से कम है, उन प्रोफेसरों को ट्रांसफर ड्राइव से बाहर रखा गया है।
Check Also
Close



