ReligionSonipat

सोनीपत में पुलिस अलर्ट,पूरे जिले में धारा 144 लागू ; जलाभिषेक यात्रा बैन, सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ ; हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल

सोनीपत :- विश्व हिंदू परिषद (VHP) की जलाभिषेक यात्रा को लेकर हरियाणा के सोनीपत में पुलिस अलर्ट पर है। कुछ लोगों के यहां से नूंह जाने के इनपुट मिलने के बाद जिले भरे में धारा 144 लागू की गई है। मस्जिदों पर भी पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस सब तनातनी के बीच सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से महिलाओं व पुरुषों, युवाओं की कतार लगी हैं। विहिप की यात्रा पर पुलिस की नजर है।

नूंह में 31 जुलाई को हुई ब्रजमंडल यात्रा में सोनीपत से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। आज सोमवार को फिर से नूंह में ब्रजमंडल यात्रा का ऐलान किया गया है। इसको लेकर विहिप-सरकार में चल रही तनातनी का असर सोनीपत में देखने को मिला। यहां आज के दिन धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत के पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने नूंह में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जल अभिषेक करने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस प्रशासन लगातार समझने का प्रयास कर रहा है। पुलिस प्रशासन के पास शक्ति है और समझाने के बावजूद भी अगर नियमों की अवहेलना होगी तो पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि सोनीपत में एक दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी प्रकार का कोई प्रोटेस्ट और यात्रा नहीं निकालने दी जाएगी। अपनी धर्म और आस्था को निभाने के लिए जलाभिषेक करने की इजाजत दी गई है।राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनाकर किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास नहीं होने दिया जाएगा।

दूसरी तरफ पुलिस ने मस्जिदों में सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। खान कॉलोनी, जहां कुछ दिनों से दो समुदाय के लोग आमने सामने हैं, वहां पर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अफसरों ने रात को ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर जायजा किया। गोहाना व खरखौदा में भी पुलिस अलर्ट मोड मे है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button