GohanaPolitics

गोशालाओं की कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मती से करवाने के लिए 5 सदस्यों की कमेटी का गठन

गोहाना :- देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला और जींद रोड स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से करवाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में सर्वसम्मति बनाने के लिए 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। दोनों गौशालाओं का त्रिवार्षिक चुनाव 6 अगस्त को होना था। लेकिन दो दिन पहले 4 अगस्त को इस चुनाव को स्थगित कर दिया गया। चुनाव को स्थगित सहकारी समितियों की सोनीपत जिले की जिला रजिस्ट्रार और संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने किया। संजीत कौर ने यह स्थगन चुनाव को ले कर
अनियमितताओं की लिखित शिकायत के बाद की। तब जिला रजिस्ट्रार ने कहा कि शिकायत के निपटान के बाद ही चुनाव करवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इधर, अब इस आशय के प्रयास प्रारंभ हो गए हैं कि चुनाव मतदान से न हो, सर्वसम्मति से हो जाए ताकि
गौशालाओं का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे। इसके लिए
अग्रवाल सत्संग भवन में लाला रामधारी जिंदल की
अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का मार्गदर्शन अग्रवाल सत्संग भवन के अध्यक्ष रामधन भारतीय ने किया। बैठक में रामधारी जिंदल की अध्यक्षता में एक
कमेटी गठित की गई। इस कमेटी के 5 में से शेष 4 सदस्य गुलशन विरमानी, श्याम लाल वशिष्ठ, प्रेम चंद गुप्ता और डॉ.प्रदीप कुमार लिए गए।

राव राजेंद्र सिंह, संजीव सिंघल, नरेश गुप्ता, गौरव
जैन, श्रीपाल सिंगला, नरेंद्र बंसल, सतीश गोयल, सत्य
नारायण मित्तल, शीशपाल गोयल, संदीप शर्मा आदि
सदस्यों ने जोर दिया कि गौशालाओं के व्यापक हित में नए अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से हो जाना आवश्यक है। 5 सदस्यों की गठित कमेटी वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम तायल से संपर्क करेगी। संभव है कि उसके बाद होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष का निर्णय सर्वसम्मति से हो जाए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button