CrimeGohana

महमदूपुर गांव में गोली मारकर छतैहरा के देवेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी अमित ने किया खुलासा, गोली रंजिश में जयवीर को मारने के लिए चलाई

गोहाना :- महमदूपुर गांव में गोली मारकर छतैहरा के देवेंद्र की हत्या और उसके साथी जयवीर को घायल करने के मामले में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। वास्तव में आरोपी अमित ने रंजिश में गोली जयवीर को मारने के लिए चलाई थी। क्योंकि वह शराब के ठेके में हिस्सेदारी को लेकर अमित पर दबाव बनाता था जिसको लेकर रंजिश थी। पुलिस ने अमित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डोगा गन बरामद कर ली है। यह गन उसके दोस्त की है। पुलिस अब उस दोस्त के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रक्रिया कर रही है।

महमूदपुर गांव में 22 अगस्त की शाम को छतैहरा निवासी देंंवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसका साथी महमूद पुर निवासी जयवीर घायल हो गया था। देवेंद्र के मामा पानीपत के इसराना निवासी जसमेर ने पुलिस में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उस दिन उसके भांजे सुनील के जुड़वा बेटों का जन्मदिन था। शाम को भांजे देवेंद्र के पास उसके दोस्त महमूदपुर गांव निवासी जयवीर का फोन आया था तो वह इससे मिलने उसके गांव चले गए। वहां से जयवीर को लेकर छतैहरा लौट रहे थे। रास्ते में जसमेर को उल्टी महसूस हुई तो वह गाड़ी से उतर गया। देवेंद्र और जयवीर ने गाड़ी को महमूदपुर के अमित उर्फ गूंगा के कार्यालय के बाहर खड़ा कर लिया था। इसके बाद अमित ने गोलियां चला दी थी, जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई थी और जयवीर घायल हो गया था। पुलिस ने अमित और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार को अमित को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड ली थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह का कहना है किअमित ने पुलिस को बताया कि वह शराब ठेके चलाता है। इनमें हिस्सेदारी के लिए उसके गांव का जयवीर उस पर दबाव बना रहा था। इसको लेकर जयवीर से तीन महीने पहले कहा सुनी हुई थी। 22 अगस्त की शाम को जयवीर उसके कार्यालय पर आया था। उसके साथ छतैहरा गांव निवासी देवेंद्र भी था। वहां पर जयवीर गाली-गलौज करने के साथ झगड़ा करने लगा था। उसने जयवीर पह गोली चलाई थी, लेकिन देवेंद्र के अचानक बीच में आने से उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई, जबकि जयवीर घायल हो गया। देवेंद्र का उसके साथ कोई लेनदेन नहीं था। आरोपी ने बताया है कि जिस डोगा गन से उसने गोली चलाई, वह उसके एक साथी की थी। सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह के अनुसार गन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button