EducationGohana

प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं में पत्र प्रकाशित करने की सिखाई रणनीति

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि में शुक्रवार को रिसर्च सेल ने उच्च श्रेणी की पत्रिकाओं में प्रकाशन के लिए क्या करें और क्या न करें विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में यूएई की गल्फ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट एंड इकोनॉमिक्स के प्रोग्राम डायरेक्टर एवं मार्केटिंग व स्ट्रेटेजी के प्रोफेसर सुधीर राणा मुख्य वक्ता रहे।

इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं में पत्र प्रकाशित करने की राजनीति भी सिखाई। प्रो. सुधीर ने कहा कि अत्यधिक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित करने के लिए सबसे पहले गहन अध्ययन आवश्यक है। इसके साथ ही हमारा लेखन भी विचारशील होना चाहिए। प्रतिष्ठित प्रकाशन के लिए समीक्षा और एकाधिक प्रूफ रीडिंग प्रमुख रणनीतियां हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वहीं विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा की शोधार्थी व्याख्यान से सिखी गई नीतियों का प्रयोग समाज कल्याण के लिए अनुसंधान करने में करें। शोध सीखने व आगे बढ़ने का सबसे प्रबल साधन है। शोध के बिना विषय का पूर्ण ज्ञान नहीं हो सकता। इस मौके पर विवि के डीन एकेडमिक प्रो. संकेत विज, अनुसंधान सेल के निदेशक प्रो. विजय नेहरा, प्रो. इप्शिता बंसल, डॉ. ईशानी, डॉ. पंकज मिश्रा व शोधार्थी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button