गोहाना:-शहर के सिविल अस्पताल के टीकाकरण कक्ष के बरामदे में लगे पंखे नहीं चल रहे हैं। इससे यहां टीका लगवाने आईं महिलाएं व बच्चे गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों से पंखे बंद होने का कारण तो अभद्रता से बोलते हैं। सिविल अस्पताल की पहली मंजिल पर बने टीका करण कक्ष में रोज 50 से अधिक बच्चे, महिलाएं व उनके अभिभावक आते हैं। उनको नंबर के इंतजार में बरामदे में ही रुकना पड़ता है। पंखे तो यहां लगे हैं लेकिन इस गर्मी में भी नहीं चलते हैं। इससे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। शहरवासी दिलबाग कालड़ा ने बताया कि वह शनिवार को अपने पौत्र का टीका लगवाने पुत्रवधू के साथ आए थे। परिसर में बाहर लगे चारों पंखे बंद मिले। उनका कहना है कि कर्मचारियों से पंखे बंद होने का कारण पूछा तो उन्होंने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया।
टीकाकरण कक्ष के बाहर लगे पंखे बंद होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इलेक्ट्रिशियन से उन्हें चेक कराकर चालू करा दिया जाएगा, ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। किसी स्टाफ ने अगर लोगों से सही व्यवहार नहीं किया है तो वह गलत है। इस संबंध में स्टाफ को बुलाकर समझाया जाएगा। डॉ. दिनेश छिल्लर, एसएमओ, सिविल अस्पताल, गोहाना



