गोहाना :- मोई हुड्डा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र संस्कृति मंत्रालय व जिला शिक्षा विभाग सोनीपत के सहयोग चार दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटरेक्टिव अनुभव और प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान विषय की जानकारी दी गई। स्कूल के डीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बस के अंदर व बाहर 24 तरह की विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को काफी जानकारी मिलेगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन काम विज्ञान से खेल विधि से सरल हो जाते हैं।
Check Also
Close



