EducationGohana

बरोदा कॉलेज होगा शहर के महिला कॉलेज में शिफ्ट

गोहाना :- बरोदा गांव में संचालित राजकीय कॉलेज अब शहर के महिला कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने कॉलेज को पत्र भी जारी किया है। विभाग ने बरोदा के कॉलेज का भवन कंडम व कमरों की संख्या कम होने के चलते यह आदेश जारी किया है, लेकिन जहां शिफ्ट किया जा रहा है वहां पहले ही कमरे कम हैं।

बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान सीएम ने उपमंडल को दो नए कॉलेजों की सौगात दी थी। नए कॉलेज बरोदा और भैंसवाल कलां में शुरू किए गए हैं। दोनों के पासे अपने भवन न होने से सरकारी स्कूलों में चल रहे हैं। जिस सरकारी स्कूल में बरौदा कॉलेज चल रहा वह असुरक्षित घोषित किया । साथ ही यहां कमरों की भी कमी है। बरसात के कारण कॉलेज के भवन की छत से मलबा भी गिर गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला कॉलेज में भी कमरों की कमी बरोदा के राजकीय कॉलेज को महिला कॉलेज में शिफ्ट किया जाना है। इस कॉलेज में भी पर्याप्त कमरे नहीं हैं। पीडब्ल्यूडी ने इसके 40 कमरों को कंडम घोषित किया है। कक्षाओं के लिए केवल 24 कमरे ही बचे हैं, जबकि यहां छात्राओं की संख्या करीब 2300 है। ऐसे में बरोदा का राजकीय कॉलेज भी महिला कॉलेज में शिफ्ट होने से छात्राओं के लिए कमरों की संख्या कम हो जाएगी।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज को शिफ्ट करने की मंजूरी दी है। कॉलेज को शहर के महिला कॉलेज में शिफ्ट किया जाना है। इस संबंध में जल्द ही महिला कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत कर कमरे उपलब्ध कराने की मांग रखी जाएगी, ताकि जल्द ही वहां कक्षाएं शुरू कराई जा सकें। – पवन लठवाल, उप-प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, बरोदा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button