गोहाना :-शहर के राजकीय कन्या स्कूल में शनिवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस मनाया। मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है। अपनी प्रतिभा के बल पर नारी शिक्षा, प्रशासनिक, खेलकूद क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है। वहीं स्कूल प्राचार्य सुरेश नरवाल ने कहा कि अभिभावकों को बेटियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर देना चाहिए। इसके अलावा गीता विद्या मंदिर स्कूल में भी अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस मनाया गया। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया।
Check Also
Close



