CrimeGohana

शराब ठेके में साझेदारी के झगड़े में मारी थी गोली , इनेलो नेता गिरफ्तार

गोहाना :-  महमूदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इनेलो नेता महमूदपुर निवासी अमित उर्फ गूंगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जयवीर के साथ उनका शराब के ठेके में साझेदारी करने को लेकर झगड़ा था। इसी की रंजिश में उसने जयवीर पर गोली चलाई थी, मगर वह देवेंद्र को लग गई।

पानीपत के गांव इसराना निवासी जसमेर ने 22 अगस्त को थाना सदर गोहाना पुलिस को बताया था कि वह अपने भांजे देवेंद्र के साथ गांव महमूदपुर आया था। इस दौरान अमित उर्फ गूंगा ने उनके भांजे को गोली मार दी। साथ ही देवेंद्र के दोस्त गांव महमूदपुर के जयवीर को भी गोली मार दी। मामले में अब थाना सदर गोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने आरोपी अमित उर्फ गूंगा को सोनीपत-गोहाना सड़क पर बड़ौता फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरोपी बोला- जयवीर को मारी थी गोली, देवेंद्र बीच में आया

अमित ने बताया कि उसका जयवीर के साथ झगड़ा था। वह शराब ठेकों में साझेदारी के लिए विवाद करता था। घटना के दिन वे आए और गाली देने लगे। इस दौरान उसने जयवीर पर गोली चलाई थी। देवेंद्र के बीच में आने से उसे लग गई।

गिरफ्तार आरोपी ने ठेके में साझेदारी करने के झगड़े में गोली मारने की बात कही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -वजीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button