CrimeGohana

गोहाना के गांव महमूदपुर में इनेलो नेता ने दिन दहाड़े 2 युवकों को मारी गोली ; एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, जुड़वां भतीजों के जन्मदिन पर वारदात

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत के गांव महमूदपुर में दिन दहाड़े 2 युवकों को गोली मार दी गई। छतेहरा गांव के देवेंद्र की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ जयवीर को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात में इनेलो नेता अमित पहलवान व उसके पिता का नाम आया है। गोहाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 302,307,34 IPC और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

इसराना पानीपत के रहने वाले जसमेर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन की शादी छतेहरा गांव में हुई थी। मंगलवार को बहन के छोटे लड़के सुनील के जुड़वां बच्चों का जन्मदिन था। इस मौके पर सारा परिवार इकट्ठा हुआ था। वह भी शाम को करीब 5 बजे अपनी बहन के घर जन्मदिन के प्रोग्राम में आ गया। उसके बड़े भांजे देवेंद्र के पास 5:38 बजे महमूदपुर के जयवीर का फोन आया। इसके बाद वह अपने भांजे देवेंद्र के साथ स्कार्पियो में जयवीर के घर चले गए।

जसमेर ने बताया कि उसने जयवीर को बोला कि आज भांजे सुनील के बच्चों का जन्मदिन है। गांव छतहेरा में चलते हैं और वही बैठकर बात करेंगे। कुछ दूरी चलते ही उसे उल्टी महसूस हुई तो गाड़ी रूकवा ली। उसने देवेंद्र से कहा कि तुम अगले चौक पर गाड़ी रोक लो। यहां रास्ता कम है और तब तक में उल्टी करके आता हूं। उसके भांजे देवेंद्र ने कुछ कदम दूर अमित पहलवान के घर के सामने चौक पर गाड़ी रोकी।

वह उल्टी करके गाड़ी की तरफ जाने लगा तो उसे गोली की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि अमित पहलवान उर्फ गूंगा और उसके पिता अपने कार्यालय के छज्जे पर खड़े हुए थे। अमित के हाथ में हथियार देखा। उसने उसी हथियार से गोली चलाई जो कि उसके भांजे देवेंद्र को लगी। उसका भांजा जमीन पर गिर चुका था। वह उसे उठाने लगा तो फिर से गोली की आवाज आई। दूसरी गोली जयवीर को लगी। उसी समय गांव वाले इकट्ठे होगे। देवेंद्र की मौत हो गई थी। घायल जयवीर को अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

देवेंद्र की पत्नी गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में नौकरी करती हैं। वहां उन्हें क्वार्टर मिला हुआ है। देवेंद्र पत्नी के साथ वहीं रहता था और गांव में खेती संभालता था। देवेंद्र के भाई सुनील और बिजेंद्र दिल्ली पुलिस में हैं। सुनील के जुड़वां बच्चों का मंगलवार को जन्मदिन था। परिजन गांव में एकत्रित हुए थे। देवेंद्र भी गांव आया हुआ था। तभी उसके पास कॉल आई और वह मामा के साथ महमूदपुर चला गया था। वहां उसकी हत्या हो गई। जुड़वां भतीजों की जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई।

मृतक देवेंद्र और उसके मामा जसमेर पर पानीपत के इसराना थाने में हत्या का केस दर्ज था। इसराना देवेंद्र के मामा का गांव है और यहां करीब 9 साल पहले मर्डर हुआ था। देवेंद्र इस केस में फिलहाल पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत पर था।

गोहाना सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जसमेर की शिकायत पर देवेंद्र की हत्या और जयवीर की हत्या के प्रयास के आरोप में अमित पहलवान उर्फ गंगा व उसे पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

महमूदपुर गांव में इनेलो नेता अमित के कार्यालय के बाहर देवेंद्र का मर्डर हुआ है। वहां पर आसपास चौक में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। माना जा रहा है कि मर्डर की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने सबूत जुटाते हुए सीसीटीवी की DVR को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button