गोहाना :- महमूदपुर गांव निवासी युवक को पिता की हत्या के मामले में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मृतक के बेटे को धमकी भरे दो पत्र भेजे। युवक ने दो लोगों पर धमकी का आरोप लगा डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी। डीसी के आदेशानुसार सदर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महमूदपुर गांव निवासी नीरज ने बताया कि पिता जगदेव को 26 फरवरी को दुभेटा गांव में दिल्ली के कुरेणी गांव निवासी सराजुद्दीन ने मारपीट की थी।
चोट लगने से पिता का 2 मार्च को देहांत हो गया था। इस संबंध में गन्नौर में हत्या का मामला दर्ज है। पिता की मौत के बाद उनके पास दो धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। इनमें लिखा है कि मामले में किसी ने उनके खिलाफ गवाही देने की कोशिश की तो वे जगदेव की तरह उसकी भी हत्या कर देंगे। चुपचाप अपने बच्चों को पाल लो। नीरज का आरोप है कि उन्हें धमकी सराजुद्दी के परिवार वाले देते हैं। इनमें कुरेणी निवासी मोनू व राजद्दीन हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



