गोहाना :- हलके के 18 राजकीय स्कूलों में कमरों की मरम्मत, पेंटिंग, शौचालय, शेड और लैब का निर्माण होगा। इन कार्यों पर करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी मंगलवार को हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि गोहाना हलके के राजकीय स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्य होंगे।
उनके अनुसार बड़ौता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 23 लाख रुपये से केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब तैयार होंगी। इनके अलावा गामड़ी, शहर के लड़कों व लड़कियों के स्कूल, जौली, कासंडी, खानपुर कलां में राजकीय स्कूलों में विकास कार्य होंगे। इससे विद्यार्थियों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।



