गोहाना :- बरोदा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी अमित पानीपत के डाहर गांव का रहने वाला है। इस मामले में सदर थाना की पुलिस टीम ने 9 मई को कैहल्पा रोड पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव निवासी ही मोनू उर्फ सोनू को अवैध शराब का ठेका चलाते हुए काबू किया था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब पुलिस ने आरोपी अमित को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया।



