CrimeGohana

गामड़ी में ड्यूटी करके घर जा रहे युवक की बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोककर करी पिटाई

गोहाना :- गामड़ी गांव स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी करके घर जा रहे युवक की बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोककर पिटाई कर दी। युवक ने गांव के ही युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पर सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खानपुर कलां गांव निवासी निरंजन ने पुलिस को बताया कि वह गामड़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह गुरुवार रात को करीब सवा 10 बजे अपनी बाइक लेकर घर जा रहा था। जब वह खानपुर से कैलाना रोड पर पहुंचा तो सामने से बाइक सवार चार युवक आए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उनमें एक कनी, विशाल व दो अन्य शामिल थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे। वह उसे गालियां देने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो चारों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक ने उसके सिर में कांच की बोतल मारी और लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में वह इलाज के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचा। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button