गोहाना :- शहर के मेन बाजार में एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। इसको लेकर व्यक्ति ने शहर थाना में शिकायत दी। मेन बाजार निवासी हर्ष ने बताया कि उसने सेंट्रो कार ले रखी है, जो उसकी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है। कार को उसने पड़ोस में ही एक व्यक्ति के मकान के बाहर खड़ी किया था, लेकिन वहां से उसकी कार को कोई चोरी कर ले गया।
इसी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों के चलते लोगों के मन में डर की स्थिति पैदा हो रखी है। हालांकि पुलिस लगातार चोरी के मामले को सुलझाने के लिए आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।



