गोहाना :- बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में पीजी के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेडिकल एजुकेशन यूनिट एवं करिकुलम कमेटी द्वारा आयोजित कार्यशाला में पीजी के 26 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंद अग्रवाल के अनुसार कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम पढ़ाने और परीक्षा लेने संबंधी विभिन्न कार्यशैली की जानकारी दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में सीखी जानकारियों का चिकित्सा शिक्षा की नई शैलियों को अपना कर पीजी कर रहे छात्र-छात्राओं को भविष्य में एक बेहतर शिक्षक बनने में बहुत मदद मिलेगी। इस मौके पर मेडिकल एजुकेशन यूनिट समन्वयक डॉ. सुमिता सेठी, डॉ. रेनू गर्ग, डॉ. एमके गर्ग, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. विजेता सांगवान, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. राहुल सैनी, डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।



