EducationGohana

बीपीएस महिला विवि में आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव कार्यक्रम में सोलो डांस में कुमकुम प्रथम, गीता द्वितीय व अर्चना तृतीय रहीं।

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि में आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लयया। कुलपति प्रो. सुदेश ने कार्यक्रम में पहुंचकर छात्राओं के साथ झूला भी झूला। महिला विवि की चीफ वार्डन डॉ. सुमन दलाल के अनुसार तीज उत्सव में पहले दिन सोलो डांस में छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को अंतिम दिन डुएट डांस व मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सोलो डांस में कुमकुम प्रथम, गीता द्वितीय व अर्चना तृतीय रहीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला। डुएट डांस में नेहा व आंचल प्रथम, तान्शी व साक्षी द्वितीय और अंजू व पायल तृतीय रहीं। इनके अलावा अंजू व रीना को सांत्वना पुरस्कार मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में आरुषि, मनीषा द्वितीय व विजेता और आंचल संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. श्रीलेखा चौबे, डॉ. प्रिया ढींगरा, डॉ. अंजू, अरुणा फॉर, डॉ. अर्चना मलिक, डॉ. कृतिका दहिया व डॉ गीता फोगाट ने निभाई। इस मौके पर वार्डन सुनील मलिक, नरेश कुमारी, राजबाला, निर्मला, जयवंती, सुमित्रा, सीमा काद्यान, कविता मलिक, उर्मिला आर्य, सज्जन कुमार आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button