
गोहाना :-शहर के राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को पंचनद गर्ल्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व कॉलेज प्राचार्य सतीश कुमार ने किया। संस्थान के एमडी सुमित कक्कड़ के अनुसार रोजगार मेले में आठ कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने 432 छात्राओं का साक्षात्कार लिया। अब कंपनी के प्रतिनिधि छात्राओं को प्रतिभा अनुसार नौकरी प्रदान करेंगे। इसके लिए कंपनियां एक सप्ताह में मेधावी छात्राओं को नौकरी के लिए ऑफर लेटर देंगी। इस मौके पर पंकज पसरिजा, अमरेंद्र बल्हारा, संजय कुमार, प्रशांत कुमार, मीना वत्स, निशु शर्मा, अलका रानी, जन्नत भाटिया, संगीता रानी, विक्रम, केशव दास आदि मौजूद रहे।



