
गोहाना :- कॉलेजों में खाली सीटें भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला है। विद्यार्थी 25 अगस्त तक आवेदन कर कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। उपमंडल के चार सरकारी स्कूलों में 542 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। कॉलेज प्रशासन ने सीटें भरने के लिए अपने स्तर पर भी विद्यार्थियों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं।
कॉलेजों में दाखिले के लिए जुलाई में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कॉलेजों की 1560 सीटों पर अब तक 1018 दाखिले हुए हैं। कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हुई हैं। हालांकि कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में खाली सीटें भरने के लिए अब दोबारा से पोर्टल खोला है। विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर दूसरे दिन ही कॉलेज में जाकर दाखिला के लिए फीस जमा करवा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। वहीं आवेदन के बाद फीस जमा करवाने का कार्य 26 अगस्त तक चलेगा।
दाखिला और खाली सीटों की संख्या राजकीय महिला कॉलेज संकाय दाखिला खाली सीटें बीए 488-112 बीकॉम 30-50 बीकॉम ऑनर्स 21-19 बीएससी 45-15 नॉन मेडिकल 29-91 बीबीए 25-15 राजकीय कॉलेज बड़ौता बीए 216-24 बीकॉम 16-64 बीसीए 39-21 नॉन मेडिकल 23-57
आवेदन प्रक्रिया का लाभ उठाएं वंचित विद्यार्थी
^कॉलेजों में खाली सीटें भरने के लिए विभाग ने पोर्टल खोला है। दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थी आवेदन कर पसंद के कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। – पवन लठवाल, उप प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, बरोदा



