गोहाना :-गीता विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में विद्यार्थियों की शिक्षा और अभिभावकों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। स्कूल में विद्यार्थी जो पढ़ता है, उसे घर पर दोहराना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अभिभावकों को स्कूल में हुई शैक्षणिक और दूसरी गतिविधियों के बारे में भी बच्चों के साथ बातचीत करनी चाहिए। इससे बच्चे तनावमुक्त रहते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष परमानंद लोहिया, प्रबंधक सुरेंद्र गर्ग आदि उपस्थित थे।
Check Also
Close



