CrimeGohana

रोहतक-पानीपत हाइवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल

गोहाना :- रोहतक-पानीपत हाइवे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक, उसकी मां व चचेरी बहन घायल हो गए। उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से युवक की मां को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सरगथल गांव निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को बुलेट बाइक पर मां कमलेश व चाचा की लड़की मोंटी को बैठाकर गोहाना में आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे न्यात गांव के कट से रोहतक-पानीपत हाइवे पार कर रहा था तो रोहतक की तरफ से चालक अपनी कार को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे वे तीनों बाइक से नीचे गिर गए, जिस कारण उन्हें चोट आई।आरोप है कि कार को झज्जर जिले के बहराना गांव निवासी ऋषिपाल चला रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button