Breaking NewsSonipat
उमस ने किया बेहाल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन बूँदाबादी के आसार
सोनीपत :- हवाओं की दिशाओं में बदलाव होने के कारण मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं बन पा रहा है। इस कारण उमस ने बेहाल कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शनिवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। गुरुवार को दिन में हवाओं की रफ्तार कम हो गई थी। दिशा भी बदलकर दक्षिणी- पश्चिमी हो गई थी। शुक्रवार सुबह से 5 से 7 किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा मंे नमी 80 प्रतिशत रही। आईएमडी के अनुसार शनिवार से सोमवार तक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बूंदाबांदी की भी उम्मीद है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आ सकती है।


