गोहाना :- ईशापुर खेड़ी गांव में बुजुर्ग राजपाल की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कश्मीर को गिरफ्तार किया है। वह ईसापुर खेड़ी गांव का ही रहने वाला है
कश्मीर ने शराब के नशे में गाली देने पर हुए झगड़े के बाद हत्या की थी। ईशापुर खेड़ी गांव निवासी सोमबीर उर्फ भोलू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वे 15 अगस्त को दोपहर के समय घर आ रहे थे।
रास्ते में उन्हें पड़ोसी की बेटी मिली। उसने पिता राजपाल के बारे में बताया कि ताऊ चौपाल के पास बेसुध हालत में पड़ा है। वह पहुंचा और पिता को अस्पताल ले गया।



