गोहाना :- मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को बीईओ बसंत कुमार ढिल्लो ने ई अधिगम के अंतर्गत शिक्षकों की साप्ताहिक मीटिंग लेकर ऑनलाइन शिक्षा, पौधारोपण, पीपीपी संबंधी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले स्कूल मुखिया को स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह देनी है। ऐसे में शिक्षक अपने प्रदर्शन को बेहतर करते रहने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 24 व 25 अगस्त को सीबीएसई और एचबीएसई द्वारा साइंस क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बीआरपी रजनी, रविंद्र, सुशीला, राजरानी व मंजू आदि उपस्थित थे।



