गोहाना :- कोहला गांव में निर्माणाधीन डब्ल्यूटीपी से शटरिंग प्लेट चोरी करते हुए युवक को मजदूरों ने पकड़ लिया। आरोपी को बाइक सहित पुलिस को सौंप दिया। ठेकेदार की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रोहतक के आसन गांव निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वह जलापूर्ति विभाग में ठेकेदारी का काम करता है।
कोहला गांव स्थित जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण व भवन की मरम्मत का ठेका लिया है। 14 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मजदूर बृजभान ने शटरिंग की प्लेट करते युवक को पकड़ने की जानकारी दी। आरोपी ने अपनी पहचान भालौट गांव निवासी संदीप के रूप में दी। वह बाइक पर शटरिंग की दो प्लेट चोरी करके भाग रहा था। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़कर गिरने से उसे चोट भी लगी।



