CrimeGohana

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध हथियारों के साथ तीन को किया काबू

गोहाना :- पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध हथियारों के साथ तीन को काबू किया है। सदर थाना की टीम ने सिवा नका गांव निवासी मोहन को सिवानका-मुंडलाना रोड से अवैध देशी पिस्तौल व कारतूस सहित पकड़ा है। उसका कहना है कि वह यह हथियार यूपी से लाया था। उसे कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सीआईए की पुलिस टीम ने बुटाना गांव निवासी संदीप को जींद रोड स्थित बुटाना-गंगाना मोड़ से अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ काबू किया है। उसका कहना था कि उसने यह हथियार एक अनजान व्यक्ति से खरीदा था। सीआईए की ही टीम ने बुटाना गांव निवासी मोहित गांव में ही बरोदा मोड़ से अवैध पिस्तौल व कारतूस पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि वह अवैध हथियार को अनजान राहगीर से लाया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button