गोहाना :- बिजली चोरी मिलने पर लगाए गए जुर्माने को अदा न करने पर आरओ प्लांट संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि निगम टीम ने 2017 में बली गांव के नजदीक आरओ प्लांट पर छापेमारी की थी, जहां बिजली की चोरी मिली थी। प्लांट संचालक जौली गांव निवासी जसवीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था और 37 लाख 77 हजार 970 रुपए जुर्माना लगाया गया था।
Check Also
Close



