EducationGohana

भगत फूल सिंह ने निष्ठा, सादगी व पवित्रता से नारी शिक्षा की लौ जलाई ; जो आज समस्त देश को प्रकाशवान कर रही है ; उनका जीवन व बलिदान दोनों प्रेरणादायक हैं: धर्मबीर सिंह

गोहाना :- भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भगत फूल सिंह ने निष्ठा, सादगी व पवित्रता से नारी शिक्षा की लौ जलाई, जो आज समस्त देश को प्रकाशवान कर रही है। उनका जीवन व बलिदान दोनों प्रेरणादायक हैं। उनके सपने को उनकी पुत्री सुभाषिनी ने पूरा किया। उन्होंने रोजगार के भी नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने शिक्षा में संस्कारों को रखा, जिससे चरित्र निर्माण व राष्ट्र निर्माण हो रहा है। वे सोमवार को बीपीएस महिला विवि में आयोजित भगत फूल सिंह के 81वें बलिदान दिवस व बहन सुभाषिनी के 109 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हवन भी कराया गया, जिसमें कुलपति प्रो. सुदेश ने परिवार सहित आहुति डाली। उसके बाद भगत फूल सिंह व बहन सुभाषिनी के जीवन पर संगोष्ठी एवं संस्कार सम्मान आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसमें गुरुकुल भैंसवाल कलां के प्रथम स्नातक विधानिधि के पुत्र एवं कुरुक्षेत्र विवि के सेवानिवृत प्रो. डॉ भीम सिंह मुख्य वक्ता और गुरुकुल से स्नातक राजकुमारी की पुत्री डॉ. विद्युलता चहल व गुरुकुल कालीन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य रहीं डॉ. शकुंतला विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग की अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डेज़ी द्वारा लिखित स्पार्क पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक, बहन कमला रानी, प्रो. महेश दाधीच, प्रो. संकेत विज, डॉ. सुमन दलाल, प्रो. श्वेता हुड्डा, प्रो. अशोक वर्मा, डॉ. भावना, डॉ. कोकिला मलिक, डॉ. रीना, संगोष्ठी कोऑर्डिनेटर डॉ. महेश शर्मा, डॉ. राजेश हुड्डा, डॉ. सुनील सांगवान, डॉ. कृष्ण बुरा आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button