गोहाना :- गढ़ी उजाले खां के राजकीय स्कूल में सोमवार को मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुशील बंसल ने विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान बड़े स्तर पर उपद्रव हुआ था। इस उपद्रव में पाकिस्तान से भारत आ रहे हजारों लोगों को उपद्रवियों ने मार दिया था। उनकी याद में ही सरकार स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंच प्रण प्रतिज्ञा भी दिलवाई।
Check Also
Close



