गोहाना :- जींद रोड स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उमेद सिंह मलिक व प्राचार्य वीरेंद्र सिंह मलिक ने चारों सदनों के नवनियुक्त हेड ब्वाय, हेड गर्ल, स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन, वाइस कैप्टन व हाउस परफैक्ट को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने विद्यालय के विकास, अनुशासन के लिए कर्तव्यनिष्ठ बनकर कार्य करने की शपथ दिलाई। उनके अनुसार हेड ब्वॉय अंश चहल व हेड गर्ल सांची जैन को चुना गया। विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन दीपांशी, वाइस कैप्टन ध्रुव बनें। अभिसार सदन से हाउस कैप्टन तन्नु वशिष्ठ, क्षितिज सदन से शरीका, सोपान सदन से सुमित व तरंगे सदन से लक्षिता भारद्वाज को चुना गया।
Check Also
Close



