गोहाना :- महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में सदर थाना की पुलिस टीम ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला है। बड़ौता गांव निवासी सरिता ने 12 अगस्त को सदर थाना में शिकायत दी थी कि उसे सुबह करीब साढ़े 11 बजे गेट खुलने की आवाज सुनकर बाहर गई तो एक लड़का उसके गले से दो तोले की सोने की चेन को झपटा मारने के बाद तोड़कर भाग गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके बाद बाल न्यायालय में पेश करके अंबाला स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया।
Check Also
Close



