गोहाना :- कथूरा ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को जितेंद्र गौड़ ने बीईओ का कार्यभार संभाल लिया। बीईओ आनंद शर्मा की सेवानिवृति के बाद से यह कुर्सी खाली है। जितेंद्र गौड़ के पद ग्रहण पर शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया। हसला यूनियन के प्रधान सतनारायण वशिष्ठ ने बीईओ से शिक्षकों की लंबित मांगों को पुरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एसीपी फाइल, चिकित्सा बिल अटके हुए हैं। समय पर बिलों का भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को परेशानी हो रही है। बीईओ जितेंद्र गौड़ ने शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द ही निवारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, दिनेश कुमार, सूरज, रघुवीर, अशोक भट्टी, रवि आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close



