गोहाना :- बीईओ कार्यालय मुंडलाना ब्लॉक में सोमवार को विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वंशिका ने प्रथम और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता रहे विद्यार्थियों को बीईओ बसंत कुमार ढिल्लो ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाना है। विज्ञान बहुत सरल विषय होता है। विद्यार्थियों को विज्ञान को समझ कर पढ़ना चाहिए। विज्ञान से ही हमें हमारे आसपास हो रहे नए-नए आविष्कारों को समझने में मदद मिलती है। इस अवसर पर खंड संसाधन समन्वयक राजकुमार पंघाल, सविता भारद्वाज, स्वाति, सरिता, बीआरपी रजनी, रविंद्र जांगड़ा, राजरानी, पूनम, जयप्रकाश, बलजीत आदि उपस्थित थे।



