गोहाना :- जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 1.05 करोड़ लूट मामले में आरोपी सगे भाइयों और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ट्रेस होने से बचने के लिए अपने मोबाइल सिम सहित कॉलोनी के लोगों को बेचा था लेकिन पुलिस ट्रेस उनके मोबाइल से ही किया है। मुख्य आरोपी राजकरण राजवा ने नया मोबाइल खरीदा लेकिन उसको अपनी जीमेल आईडी से एक्टीवेट कर लिया तो साइबर सेल ने ट्रेस कर लिया। पुलिस ने नरवाना रेलवे स्टेशन पर घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

दोनों भाइ राजकरण उर्फ रजवा व सुनील उर्फ बबला शहर के गांधी नगर का रहने वाला है और तीसरा आरोपी उनका साला गुरजीत नूरनखेड़ा गांव का रहने वाला है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने लूटे गए एक करोड़ पांच लाख रुपए उसके साले के घर से बरामद कर लिया। दिल्ली के द्वारका में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले कथूरा गांव निवासी राकेश नरवाल ने जीआरपी को 9 अगस्त को लूट की शिकायत दी थी।



