CrimeGohana

गोहाना की नई अनाज मंडी में ATM काटने की कोशिश हुई नाकाम

गोहाना : नई अनाज मंडी में एक्सिस बैंक के ए.टी.एम. को गैस कटर से काटने की कोशिश नाकाम हो गई। ए.टी.एम. के गेट को काटने का प्रयास करने से पहले वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे पर केमिकल फेंक दिया गया। शाखा प्रबंधक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

गोहाना की नई अनाज मंडी के गेट नंबर दो पर एक्सिस बैंक की शाखा है।आगे ATM है, पीछे बैंक है।इस बैंक में मैनेजर सिकंदरपुर माजरा गांव के भूप सिंह पुत्र आनंद प्रकाश हैं। इस बैंक का गार्ड जितेंद्र पुत्र भीम सिंह है। वह मुंडलाना गांव का है। पुलिस को दिए बयान में शाखा प्रबंधक भूप सिंह ने कहा कि उन्हें बैंक के गार्ड जितेंद्र ने फोन किया तथा ATM  को गैस कटर से काटने की कोशिश किए जाने की सूचना दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उनके अनुसार जब वह बैंक शाखा में पहुंचे, उन्होंने देखा कि उनके बैंक के ए.टी.एम. को अज्ञात चोर ने गैस कटर
से काटने का विफल प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने ATM काटने
से पहले वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे पर केमिकल फेंका।
अगर चोर ATM को काटने में सफल हो जाता, वहीं पीछे
बैंक होने से भारी क्षति हो सकती थी। बैंक प्रबंधन ने
ATM को काटने की कोशिश के असफल होने पर चैन
की सांस ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button