गोहाना :- शहर में सोनीपत रोड पर सड़क के बीचोंबीच बाइक खड़ी करके डंडों से मारपीट करते हुए दो युवकों को शहर थाना की पुलिस ने काबू किया। इसके साथ ही उन पर आमजन की शांति को भंग व रास्ते में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कोर्ट कांप्लेक्स में कार्यरत एएसआई अनिल के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार रात को सोनीपत रोड पर गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम नई सब्जी मंडी के पास पहुंची तो वहां वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस पर उन्होंने आगे जाकर देखा तो दो युवक बाइक को सड़क के बीच में खड़ी करके आपस में डंडों से मारपीट करने के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर टीम ने दोनों को काबू किया। आरोपियों ने अपनी पहचान काठ मंडी स्थित एकता गली निवासी संदीप व गीता कॉलोनी निवासी प्रवीन के रूप में दी। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Check Also
Close



