CrimeGohana

गोहाना में 2 युवकों ने एक महिला व उसके बेटे को धोखा देकर 1.50 लाख रूपये की सोने की 2 चेन उड़ाई ; साफ करने के लिए दी थी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गोहाना :- गोहाना  में 2 युवकों ने एक महिला व उसके बेटे को धोखा देकर सोने की 2 चेन उड़ा ली। चोरी गई दोनों चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी। गोहाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

गोहाना के आदर्श नगर में रहने वाले सन्नी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ घर पर था। इसी दौरान एक बाइक पर 2 लड़के आए। वे गली में आवाज लगा रहे थे कि अपने सोने चांदी के जेवर, अपने पीतल के बर्तन चमकवा लो।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सन्नी ने बताया कि उनकी आवाज सुनकर उसकी मम्मी ने दोनों को घर में बुला लिया। उसकी मां ने दोनों युवकों को सोने की 2 चेन साफ करने के लिए दे दी। कुछ देर तक उन्होंने चेन को साफ किया। फिर उसकी मां को एक पन्नी, जिसमें पावडर था, दे दी। युवकों ने उसे कहा कि इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखे दें।

युवक ने बताया कि इसके बाद दोनों लड़के वहां से चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने फ्रिज से पन्नी (पॉलीथिन) निकाल कर देखा तो उसमे कुछ नही था। दोनों लड़के उनकी सोने की 2 चेन लेकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना गोहाना शहर पुलिस को दी गई।

पुलिस के जांच अधिकारी HC रामबीर ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ धारा 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से बाइक सवार युवकों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। जल्द ही दोनों का पता लगा लेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button